
नोएडा : फिल्म अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ताजा मामले में एक 30 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि एजाज ने फिल्म में काम दिलाने का वादा कर उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर अपनी हवस का शिकार बनाया। यह मामला मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
बलात्कार की धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एजाज खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारी फिलहाल महिला के बयान और सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।
हाउस अरेस्ट’ वेब शो में भी रहा विवादों में
इससे पहले एजाज खान अपने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर चर्चा में आए थे, जिसमें अश्लील कंटेंट के चलते उनकी काफी आलोचना हुई। इस शो को उल्लू एप पर रिलीज किया गया था। वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में एजाज प्रतियोगियों पर आपत्तिजनक हरकतें करने का दबाव डालते नजर आए थे और कई अश्लील सवाल भी पूछते दिखे थे।
शो के खिलाफ शिकायत और एप से हटाया गया
कंटेंटसोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद, मुंबई के अंबोली थाने में एजाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बढ़ते विरोध के चलते उल्लू एप ने शो के सभी एपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।
नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
इस शो को लेकर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शो का वीडियो साझा कर इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे “अश्लीलता फैलाने वाला कंटेंट” बताया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से सवाल किया कि जब 18 अन्य एडल्ट एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो उल्लू एप को क्यों नहीं बैन किया गया?