
Oplus_131072
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना स्कोर neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है।
टॉप 5 में 4 छात्र, 1 छात्रा
दूसरे स्थान पर इंदौर (मध्य प्रदेश) के उत्कर्ष अवधिया, तीसरे पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी, चौथे पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा, जबकि अविका अग्रवाल (दिल्ली) ने पाँचवां स्थान प्राप्त कर फीमेल टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
NEET UG 2025 टॉपर्स की सूची:
1. महेश कुमार – राजस्थान
2. उत्कर्ष अवधिया – मध्य प्रदेश
3. कृषंग जोशी – महाराष्ट्र
4. मृणाल किशोर झा – दिल्ली
5. अविका अग्रवाल – दिल्ली
6. जेनिल विनोदभाई भयानी – गुजरात
7. केशव मित्तल – पंजाब
8. झा भव्य चिराग – गुजरात
9. हर्ष केदावत – दिल्ली
10. आरव अग्रवाल – महाराष्ट्र
NEET UG 2025 की टॉप महिला टॉपर्स:
अविका अग्रवाल – रैंक 5 (दिल्ली)
आशी सिंह – रैंक 12 (दिल्ली)
बाधे सिद्धि मंजबापू – रैंक 26 (महाराष्ट्र)
तनिशा – रैंक 29 (राजस्थान)
ऊर्जा राजेश शाह – रैंक 31 (महाराष्ट्र)
ध्यान दें:
NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी मेल पर भेजे गए लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सफल परीक्षार्थी अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।